Important question of class 12 physics
1. समविभवी तल से आप क्या समझते हैं?
विद्युत क्षेत्र में समविभवी तल एक ऐसा तल होता है जिसके सभी बिंदुओं पर विद्युत विभव का मान समान होता है।

2. धारा के उष्मीय प्रभाव के जूल के नियम को लिखें।
जूल के नियम H = I²RT से हमें विद्युत धारा के उष्मीय प्रभाव के जूल की नियम की प्राप्ति होती है। इसके तीन नियम है:-
प्रथम नियम:- (H = I²) जब R तथा t नियत हो।
द्वितीय नियम:- (H = R) जब I तथा t नियत हो।
तृतीय नियम:- (H = t) जब R तथा I नियत हो।
3. प्रकाश विद्युत प्रभाव क्या है?
जब किसी धातु की सतह पर प्रकाश पड़ता है तो धातु के सतह से प्रकाश इलेक्ट्रॉन का उत्सर्जन होने लगता है इस घटना को ही प्रकाश विद्युत प्रभाव कहते हैं तथा इससे निकलने वाले इलेक्ट्रॉन को प्रकाश इलेक्ट्रॉन कहते हैं।
4. बीटा किरणों के दो गुणों को लिखें।
बीटा किरण के निम्नलिखित 2 गुण हैं:-
1. यह प्रायः ऋणावेशित होता है।
2. इसका आयनन क्षमता अल्फा किरणों से 100 गुना ज्यादा होता है।
5. P प्रकार के अर्धचालक को समझाएं।
जब सिलिकॉन(si) और जर्मेनियम(Ge) के साथ त्रिसंयोजी अशुद्धि को मिलाया जाता है, तो प्राप्त अर्शचालक को P प्रकार के अर्धचालक कहते है।
6. चालन पट्टी से आप क्या समझते है?
जब किसी पट्टी में उच्च ऊर्जा होती है तो वैसे पट्टी को चलन पट्टी कहा जाता है।
7. आयाम मोडुलन को समझाएं।
यदि वाहक तरंगों का आयाम निम्न आवृति वाले तरंगों के आयाम के अनुसार बदलती है तो वैसे मोडुलन को आयाम मोडुलन कहते है।
8. विद्युत अनुनाद को समझाएं।
जब किसी चालक से विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है तो चालक में कंपन उत्पन्न हो जाता है इसे विद्युत अनुनाद कहते हैं। विद्युत अनुनाद के लिए (wL = 1/wc) बराबर होगा
9. विद्युत क्षेत्र रेखाओं से आप क्या समझते हैं।
विद्युत क्षेत्र में यदि कोई सूक्ष्म धन आवेश चलने के लिए मुक्त हो तो वह जिस पथ से होकर चलता है उसी पथ को विद्युत क्षेत्र रेखा कहते हैं
10. माध्यम की चुम्बकशीलता को समझाएं।
वह परिपथ या सीमा जहां तक चुंबकीय बल रेखाएं किसी पदार्थ के अंदर प्रवेश कर जाती हैं पदार्थ की चुम्बकशीलता कहलाती हैं।
Important question of class 12 physics
11. प्राथमिक इंद्रधनुष को समझाएं।
जब वर्षा के बिंदु पर सूर्य के प्रकाश आपतित होती है तो दो बार अपवर्तन तथा एक बार पूर्ण आंतरिक परिवर्तन होता है जिससे प्राथमिक इंद्रधनुष का निर्माण होता है यह एक रंगीन बैंड होता है।
12. बोर के सिद्धांत की दो कमियों को दीजिए।
निम्नलिखित दो कमियां हैं:-
1. यह साधारण परमाणुओं के स्पेक्ट्रम को नहीं समझा सका।
2. इलेक्ट्रॉन के तरंग प्रकृति को नहीं समझा सका।
13. निकट दृष्टि दोष क्या है?
जब मानव नेत्र निकट रखी वस्तुओं को स्पष्ट रूप से देख पाता है लेकिन दूर रखी वस्तुओं को स्पष्ट रूप से नहीं देख पाता है तो आंख के ऐसे दोष को निकट दृष्टि दोष कहते हैं। इसके निवारण के लिए अवतल लेंस का उपयोग किया जाता है।
14. विद्युत चुंबकीय तरंगों के 2 गुणों को लिखें।
विद्युत चुंबकीय तरंगों के निम्नलिखित दो गुण है:-
1. विद्युत चुंबकीय तरंगों को गमन करने के लिए माध्यम की आवश्यकता नहीं होती।
2. विद्युत चुंबकीय तरंग विद्युत या चुंबकीय क्षेत्र से प्रभावित नहीं होती हैं।
15. वायुमंडल विद्युत उदासीन नहीं होता है क्यों?
वायुमंडल में मुख्यता नाइट्रोजन, ऑक्सीजन एवं कार्बन डाइऑक्साइड उपस्थित होते हैं सूर्य की किरणों यौगिक कणों तथा धूल कणों से टकराकर इन्हें आयनीकृत कर देती है अतः वायुमंडल विद्युत उदासीन नहीं होता है।
16. विद्युत क्षेत्र के अध्यारोपण का सिद्धांत क्या है?
ढेर सारे आवेशों के कारण किसी बिंदु पर लगने वाला बल सभी आवेशो के द्वारा लगने वाले बल के सदिश योगफल से बराबर होता है।
17. स्वप्रेरण को परिभाषित करें।
किसी कुंडली का वह गुण जिसके कारण कुंडली में स्वयं अपने से प्रवाहित धारा में किसी प्रकार के परिवर्तन का विरोध करती है तो उसे स्वप्रेरण कहते हैं।
18. अन्योन्य प्रेरण को परिभाषित करें।
जब किसी कुंडली में धारा प्रवाहित की जाती है तो वह समय के साथ परिवर्तित होता है तो उसमें प्रेरित विद्युत वाहक बल उत्पन्न हो जाता है इसी घटना को अन्योन्य प्रेरण कहते हैं।
19. समांतर प्लेट संधारित्र में दूसरे प्लेट का क्या कार्य है?
समांतर प्लेट संधारित्र में दूसरे प्लेट अनावेशित रहता है इसको पहले प्लेट के नजदीक लाने पर यह आवेशित हो जाता है जिससे पहले प्लेट का विभव घटता है और दूसरे प्लेट पर अधिक आवेश संचित होता है।
20. ट्रांसफार्मर क्या है?
ट्रांसफार्मर एक ऐसी युक्ति है जिसकी सहायता से उच्च धारा को निम्न धारा तथा निम्न धारा को उच्च धारा में परिवर्तित किया जाता है।
Important question of class 12 physics
21. धारा घनत्व क्या है?
चालक के किसी बिंदु में एकांक क्षेत्रफल के लंबवत गुजरने वाले धारा के मान को उस बिंदु का धारा घनत्व कहते है।
22. फ्लेमिंग के बाएं हाथ का नियम को लिखें।
इस नियम के अनुसार अपने बाएं हाथ की उंगलियों को इस प्रकार फैलाया जाता है कि तर्जनी, अंगूठा और मध्यमा तीनों एक दूसरे पर लंब हो तो अंगूठा चुंबकीय बल की दिशा को, तर्जनी चुंबकीय क्षेत्र की दिशा को तथा मध्यमा चुंबकीय धारा की दिशा को बताता है।
23. लॉरेंज बल क्या है?
जब कोई आवेशित कण ऐसे क्षेत्र में गति कर रहा हो जहां विद्युतीय क्षेत्र और चुंबकीय क्षेत्र दोनों उपस्थित हो तो उस आवेश पर लगने वाले बल को लॉरेंज बल कहते है।
24. संधारित्र की धारिता से आप क्या समझते हैं?
संधारित्र एक ऐसी युक्ति है जो बहुत कम जगहों में बहुत अत्यधिक आवेश की मात्रा या विद्युत ऊर्जा को संचित रखता है।
25. शंट क्या है इसके दो उपयोग को लिखे।
धारामापी को उच्च विभवांतर से जलने से बचाने के लिए इसे समांतर क्रम में एक अल्प प्रतिरोध के साथ जोड़ दिया जाता है जिसे शंट कहते हैं शंट का उपयोग धारामापी के परास को बढ़ाने के लिय किया जाता है।